Google Word Coach क्या है इससे अंग्रेजी कैसे सीखते है ?- in Hindi

Google word coach क्या है? दोस्तों यदि आप अपनी अंग्रेजी भाषा में सुधार लाना चाहते है और अपनी शब्दावली पर पकड़ मजबूत करना चाहते है तो आज आपको इस पोस्ट में गूगल के एक उत्पाद(product) के बारे में बताने जा रहे है जिसका नाम गूगल वर्ड कोच है जो कि बहुत ही दिलचस्प है जिसमे आप केवल एक खेल के माध्यम से अपनी अंग्रेजी भाषा में बहुत अधिक सुधार कर सकते है|

गूगल को तो आप जानते ही होंगे क्योंकि Google दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है जहाँ आपको अधिकतर सवालो के जवाब मिल जाते है, गूगल अपनी विशेषता बनाये रखने के लिए हर दिन आपने फीचर्स को और भी बेहतर बनाने का प्रयास करता रहता है जिससे वह हमेशा एक टॉप स्थान पर रहें|

गूगल के बहुत से एप है जो कि बहुत ही शानदार है और वहां आप एक क्लिक में ही आपने सवालो के जवाब पास सकते है उनमे से एक है गूगल वर्ड कोच यह एक खेल की तरह है जहाँ आप मनोरंजन के साथ अंग्रेजी भाषा को भी सिख सकते है|

वही यदि आप इस वर्ड कोच के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पड़े ,आज आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि google word coach quiz क्या है और कैसे आप इससे आसानी से खेल-खेल में अंग्रेजी भाषा सिख सकते है।

गुगल वर्ड कोच क्या हैGoogle word coach in Hindi

गूगल वर्ड कोच एक अद्भुत प्रश्नोत्तरी खेल है जिसमे आपको दो विकल्प के साथ प्रश्नन मिलेंगे ओर आपको किसी एक सही को चिन्हित करना होगा जिस भी प्रश्न का आप सही उत्तर देते है तो आपको कुछ पॉइंट्स दिए जाते है पॉइंट्स जितने  साथ साथ आप सवालो मैं पूछे जाने वाले सब्दो को भी सिख सकते है और यह प्रश्नोत्तरी आपको मजेदार तरीके से अपनी अंग्रेजी भासा ओर शब्दावली मै सुधार करने में मदद करेगी|

>WhatsApp Pay क्या है और इससे पैसे कैसे भेजे जाते है|

>ATM क्या है और इससे पैसे कैसे निकालते है|

गूगल वर्ड कोच गेम कैसे खेलेHow to open google word coach

अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल सर्च में जाकर आप google word coach, google word coach game, word coach सर्च करते है तो सर्च बार के निचे एक बॉक्स आता है जिसमे आपको लगातार 5 प्रश्न दिए जाते है प्रत्येक प्रश्न के दो विकल्प रहते है प्रश्न के अनुसार जो विकल्प आपको सही लगता है उसको आप क्लिक कर सकते है या चुन सकते है,

यदि वह सही होगा तो हरे रंग का होगा और गलत होगा तो लाल रंग का होगा ,प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर आपको कुछ points दिए जायेंगे जो कि प्रश्न की कठिनता पर निर्भर करते है पॉइंट्स (Points) आपको प्रत्येक राउंड के बाद जोड़कर दिखाए जाते है, गलत उत्तर देने पर आपको कोई पॉइंट्स नही मिलेंगे और नही कोई पॉइंट काटा जाएगा,

जिस भी प्रस्न का आपने गलत उत्तर देते हो उन प्रश्नो के सही उत्तर के बारे मैं आपको राउंड खतम होने के बाद एक Down arrow(⇓) के माध्यम से बताया जायेगा की उसका सही उत्तर क्या है और यह सही क्यो है इसी प्रकार आप इस खेल को प्रत्येक 5 प्रश्नों के बाद अगले राउंड में जाकर फिर से खेल सकते है , सुरुआत में प्रश्न आसान रहते है धीरे धीरे प्रश्नों की कठिनता का लेवल बढ़ता जाता है|

इसी प्रकार आप अंग्रेजी भाषा के प्रत्येक शब्द का मतलब ओर उसे कैसे कहां उपयोग करना है यह सिख सकते है।

गूगल वर्ड कोच क्यों बनाया गया है ?

गूगल वर्ड कोच उन लोगो के लिए बनाया गया है जिनको अंग्रेजी भाषा नही आती है या वह अंग्रेजी भाषा बोलने मैं कमजोर है या भाषा को सीखना चाहते है। यह उन देशो के नागरिको के लिए भी बनायीं गयी है जहाँ की मातृभासा अंग्रेजी नही है|

गूगल वर्ड कोच डाउनलोड कैसे करेHow to download google word coach

गुगल वर्ड कोच किसी प्रकार का एप(app) नही है यह केवल एक ब्राउज़र(Browser) के लिए उपलब्ध है ओर यह केवल मोबाइल के लिए ही उपलब्ध है इसे आप लैपटॉप , कंप्यूटर में नही देख सकते है।

गूगल वर्ड कोच का सबसे अधिक स्कोरGoogle word coach highest score

गूगल वर्ड कोच एक ब्राउजर है जिसमे आप लगातार केवल खेल को खेल सकते है इसमें स्कोर का कोई विषेस महत्व नही रहता है|

ये थी कुछ बहुत ही जरुरी जानकारी वर्ड कोच के बारे में, मुझे आशा है की मैंने आप लोगों को गुगल वर्ड कोच क्या हैgoogle word coach in Hindi के बारे में पूरी जानकारी दी, में आशा करता हूँ आप लोगों को गूगल वर्ड कोच के बारे में समझ आ गया होगा.

यदि आपके मन में इस article और वर्ड कोच की जानकारी को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप निचे comments लिख सकते हैं, हम आपको इस के आने वाली सभी update के बारे में  इस पोस्ट में बताएँगे|

अंकित कुमार

लोगों के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी साक्षा करने की रूचि रखने वाले अंकित कुमार लखनऊ उत्तर प्रदेश से हैं। ये वाणिज्य, व्यापार, कर, वित्त और शैक्षिक मुद्दों और अपडेट पर लिखना पसंद करतें हैं।

Leave a Comment