यदि आप भी Osmose Technology pvt ltd से जुड़ी जानकारी की तलाश में है तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर हैं इस आर्टिकल में आपको Osmose technology private limited से जुड़े सभी सवाल जैसे Osmose Technology क्या है Osmose Technology कैसे काम करती है Osmose Technology information और Osmose Technology fake or real वर्तमान समय में इससे क्या अपडेट है इस प्रकार की सभी जानकारी मिलेगी इसे अंत तक जरूर पढियेगा|
जिस प्रकार कोई भी नयी कंपनी जब मार्केट में आती है तो वह शुरुआती समय में बहुत अधिक नाम नहीं कमा पाती उसी प्रकार Osmose technology pvt ltd की जानकारी भी 2019 में इसके लांच के बाद सभी लोगों को नहीं थी लेकिन 2020 के समय में धीरे-धीरे लोगों को इसके बारे में पता चला और इस कंपनी से लोग जुड़ने लगे दरसल यह नेटवर्क मार्केटिंग का काम करती है|
अब आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि यह कंपनी क्या है और कैसे काम करती है तो चलिए अब हम जान लेते हैं कि आसमस टेक्नोलॉजी है क्या और यह कैसे काम करती है|
वर्तमान के समय मैं यह कम्पनी पूरी तरह से बंद हो चुकी है क्योकि लोगो के अनुसार इसने सभी से पैसे लिए है और उन्हें वापस Refund नहीं किये है इसे फ्रॉड कम्पनी मानी जा रही है और यह सत्य भी है क्योकि इस कम्पनी की वेबसाइट और अन्य सभी चीज़े फ़िलहाल उपस्थित नहीं है इस आर्टिकल को आप ऑस्मोस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ीं जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे पड़ सकती है|
ओस्मोस टेक्नोलॉजी क्या है-Osmose Technology in Hindi
ओस्मोस टेक्नोलॉजी को साधारण भाषा में समझे तक यह एक ऑनलाइन पैसे कमाने का प्लेटफार्म है जहां पर कुछ रूपये की फीस देकर इस कम्पनी से जुड़ना होता है और इस कंपनी के प्रोडक्ट या इस कंपनी की जानकारी को अन्य लोगों को Refer करके उनको Osmose technology pvt ltd के साथ जुड़कर पैसे कमाने के लिए प्रेरित करना होता है और जितने अधिक लोग उस एक व्यक्ति जरिए इस कंपनी से जुड़ते जाते हैं उसे लोगो की संख्या के अनुसार हर दिन पैसा कम्पनी की और से दिया जाता है|
Osmose technology pvt ltd एक प्राइवेट कंपनी है जिसे 24 दिसंबर 2019 को शुरू किया गया था यह कंपनी भारत के महाराष्ट्र स्टेट के पुणे शहर में स्थित है और शुरुआती समय में यह कंपनी स्वास्थ्य संबंधित दवाइयां और वस्तुओं को बेचने का काम करती थीं|
2020 में कुछ समय बाद जैसे-जैसे इस कंपनी में लोगों के जुड़ने की संख्या बढ़ने लगी तो यह कंपनी भी एक ई-कॉमर्स कंपनी बन गई और Amazon, Flipkart जैसे सभी तरह के प्रोडक्ट लोगों को बेचने लगी इस कंपनी के मालिक शुभांगी वैभव पाटस्कर है और इस कंपनी के निर्देशक या सहायक जो इस कंपनी को चलाने में शामिल है वह प्रशांत रामचंद्र रोंदले और विजय बाबूराव हैं|
ऑस्मोस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के अचानक से इतने मशहूर होने का एक ही मुख्य कारण था वह है नेटवर्क मार्केटिंग इस पद्धति के उपयोग से यह कंपनी अचानक से इतनी बड़ी और ऊंचाइयों तक पहुंच गई और लोग इसमें जुड़ते गए और पैसे कमाने लगे|
Osmose Technology CIN Number | U72900PN2019PTC188640 |
Osmose Technology Website | http://osmosetech.com/ |
Osmose Technology Open date | 24 December 2019 |
Osmose Technology Address | Devgiri Area, Kothrud Pune, India |
Osmose Technology Status | Closed |
Osmose Technology Company class | Private |
Osmose Technology Sub Category | Non-Govt |
Osmose Technology Register | RoC Pune |
ओस्मोस टेक्नोलॉजी काम कैसे करती है-Osmose technology Working
Osmose technology pvt ltd कंपनी से जुड़ने के लिए शुरुआती समय में 1180 रुपए की फीस देनी होती है इसके बाद फीस भरने पर एक Sponsor Id दी जाती है इस Sponsor id से Osmose technology pvt ltd की वेबसाइट पर साइन अप करने पर 1200₹ का कूपन दिया जाता है जिसका उपयोग Osmose कंपनी से सामान खरीदने के लिए करना होता है स्पॉन्सर आईडी की मदद से इस कंपनी को Refer करने पर ₹20 Per Refer दिये जाते हैं और आपके द्वारा Refer किए हुए व्यक्ति द्वारा इस कंपनी के बारे में किसी अन्य को Refer करने पर आपको ₹5 per Refer दिए जाते हैं|
जैसा कि आपने ऊपर जाना कि यह एक इंडियन नेटवर्किंग कंपनी है और यह केवल भारत में ही काम करती है लेकिन कुछ समय बाद इस कंपनी को world-wide कर दिया गया जिससे यह पूरी दुनिया में अपने काम को फैला सके Worldwide करने पर उस Osmose technology private limited का नाम बदलकर OSM Software Solution रख दिया गया जिससे यह दुनिया में एक सॉफ्टवेयर कंपनी के नाम से चलने लगी|
ऑस्मोस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड असली है या नकली-Osmose Technology Fake or Real
अब सबसे बड़ी बात जिसकी आपको आज जानकारी होनी चाहिए तो आपको बता दें कि Osmose technology pvt ltd कंपनी आज एक फ्रॉड कंपनी है फिलहाल के समय में यह पूरी तरह से बंद हो गई है समय के साथ इस कंपनी के Review लोगों के सामने आने लगे जिससे YouTube और बहुत से प्लेटफार्म पर इसके बारे में बुरी तरह से चर्चाएं फैलने लगी, लोगों का कहना है कि यह कंपनी बहुत अधिक पैसा लेती है और यह पैसा वापस इस कंपनी से नहीं कमाया जा सकता|
तो ऑस्मोस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आज के समय में नकली और Fraud मानी जा रही है इसने लोगों के पैसे लिए और यह गायब हो गई लोगों द्वारा इसमें लगाया गया पैसा उन्हें वापस नहीं मिल पाया, शुरुआती समय में इस कंपनी ने लोगों का भरोसा जीता और बाद में लोगों को बेवकूफ बनाया|
ऑस्मोस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की कार्यप्रणाली क्या है
- सबसे पहले आपको कुछ फीस का भुगतान करके इसमें हिस्सा लेना होता है जिससे आपको स्पॉन्सर आईडी दिया जाता है और प्रतिदिन आपके Osmose technology private limited के खाते में ₹20 जोड़े जाते हैं जिनको आप ऑनलाइन माध्यम से अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं|
- अब आपको अपने आसपास के लोगों को इस कंपनी की जानकारी देनी है और उन्हें इस कंपनी से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है और जोड़ते वक्त अपना स्पॉन्सर आईडी उन्हें डालने के लिए देना है|
- यदि आपके Refer करने पर 10 लोग इस कंपनी से जुड़ते हैं तो आपको हर रोज ₹20 एक्स्ट्रा मिलते है कुल मिलाकर 20 रुपए आपके और 20 रूपये आपके द्वारा Refer किये गए लोगो के इस प्रकार आपको 40 रूपये रोज मिलने लगते है|
- अब यदि आपके द्वारा जोड़े गए 10 लोग अन्य 10 लोगों को जोड़ते हैं तो आपको ₹3 प्रति व्यक्ति मिलता है इस प्रकार यह चैन चलती रहती है|
- जितनी ज्यादा संख्या में लोग इस कंपनी में आपके द्वारा जोड़ते हैं उतना ही ज्यादा हर दिन आपको पैसा मिलता रहता है|
Osmose technology का Pikflick app क्या है
कुछ समय पहले Osmose technology private limited के टेलीग्राम channel पर एक App की जानकारी दी गई और उसमें बताया गया कि इस App पर 10-20 मिनट काम करने पर ₹20 मिलते है दरअसल यह एक शार्ट वीडियो प्लेटफार्म ऐप था, ज्यादातर लोगों ने इस पर काम किया और देखा तो इसमें किसी प्रकार का कोई रियल कंफर्मेशन नहीं था पैसे देने का इस ऐप मैं आने वाले AD को देखने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता था जिससे इस ऐप की Earning हो सके|
Disclaimer
यदि आपने इस आर्टिकल को यहां तक पढ़ा है तो हम आपसे निवेदन करते हैं की अपने पैसे को सही जगह पर इन्वेस्ट करें इस प्रकार की कंपनियों में इन्वेस्ट करके अपने पैसे को किसी प्रकार के रिस्क मैं ना डालें यह आपकी मेहनत की कमाई है यह पोस्ट केवल Osmose Technology pvt ltd से जुड़ी जानकारी देने के लिए लिखी गई है Jitubaba.com इस प्रकार की किसी भी वेबसाइट का समर्थन नहीं करते हैं|
मैं उम्मीद करता हूं दोस्तों कि मेरे द्वारा दी गई यह Osmose technology pvt ltd से जुडी जानकारी आपको पसंद आई होगी मेरा हमेशा से यही प्रयास रहता है कि इस प्रकार की जानकारी में सभी लोगों तक आसानी से पहुंचा सकूं अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और अगर इस आर्टिकल में किसी प्रकार की कोई गलती है या किसी प्रकार की कोई जानकारी छूट गई है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं, इसी प्रकार की टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे|